रायपुर

IAS Officer : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव…! IAS चंदन कुमार को मिली नई जिम्मेदारी

राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार

रायपुर, 12 मार्च। IAS Officer : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए चंदन कुमार को एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार भा.प्र.से. (2011 बैच) के अधिकारी चंदन कुमार, जो वर्तमान में वित्त विभाग में विशेष सचिव के पद पर पदस्थ हैं और नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में संचालक (बजट) तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। अब उन्हें उनके मौजूदा कार्यों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह जिम्मेदारी उन्हें तत्काल प्रभाव से सौंपी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button