
IAS Dr. Gaurav Singh: रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और वर्तमान कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को देशभर में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट द्वारा जारी “सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026” विशेषांक में उन्हें देश के टॉप 100 जिलाधिकारियों में शामिल किया गया है।
IAS Dr. Gaurav Singh: देशभर के 800 जिलों के अधिकारियों के कार्यों और प्रदर्शन का आंकलन
यह चयन देशभर के करीब 800 जिलों के अधिकारियों के कार्यों और प्रदर्शन के आधार पर किया गया, जिसमें केवल 100 अधिकारियों को जगह मिली है। चयन प्रक्रिया के दौरान प्रशासनिक क्षमता, जनसंपर्क, नवाचार, पारदर्शिता, विकास कार्यों की गति, संकट प्रबंधन और बेहतर प्रशासनिक नेतृत्व सहित 10 अलग-अलग मानकों पर मूल्यांकन किया गया।
डॉ. गौरव सिंह को यह सम्मान जिले में प्रभावी प्रशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और नवाचार आधारित कार्यशैली के लिए मिला है। उनके नेतृत्व में कई विकास कार्यों को गति मिली है, वहीं आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर भी उनकी कार्यशैली की सराहना होती रही है।
IAS Dr. Gaurav Singh: प्रशासनिक करियर
डॉ. गौरव सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी हैं और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों एवं विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन में रहते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, राजस्व प्रशासन और डिजिटल गवर्नेंस जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
IAS Dr. Gaurav Singh: सख्त लेकिन संवेदनशील अफसर वाली पहचान
वे अपनी सख्त लेकिन संवेदनशील प्रशासनिक शैली के लिए पहचाने जाते हैं। आम जनता से सीधा संवाद, योजनाओं की जमीनी मॉनिटरिंग और तकनीक आधारित प्रशासन को बढ़ावा देना उनकी कार्यशैली की खास पहचान रही है।
IAS Dr. Gaurav Singh: प्रदेश के लिए गौरव की बात
डॉ. गौरव सिंह का देश के सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारियों की सूची में शामिल होना छत्तीसगढ़ के लिए भी गौरव की बात मानी जा रही है। प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। माना जा रहा है कि यह सम्मान राज्य के प्रशासनिक मॉडल और बेहतर कार्य संस्कृति को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला है।



