Featuredकोरबाछत्तीसगढ़राजनीतिसामाजिक

दुर्ग में विद्युत कर्मियों का बड़ा अधिवेशन 8 मार्च को, कोरबा से सैकड़ों कर्मचारी अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में होंगे शामिल

कोरबा।विद्युत कर्मचारी प्रांतीय अधिवेशन दुर्ग :  छत्तीसगढ़ के विद्युत कर्मियों का बड़ा जुटान 8 मार्च को दुर्ग में होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन के आह्वान पर आयोजित 20वें प्रांतीय अधिवेशन को लेकर पूरे प्रदेश के बिजली कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस अहम अधिवेशन में शामिल होने के लिए कोरबा जिले से भी सैकड़ों विद्युत कर्मी प्रांतीय अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के नेतृत्व में दुर्ग के लिए रवाना होंगे।

विद्युत कर्मचारी प्रांतीय अधिवेशन दुर्ग: यूनियन के कोरबा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने बताया कि दुर्ग में होने वाला यह अधिवेशन किसी सामान्य कार्यक्रम से बढ़कर होगा। इसे विद्युत कर्मियों का महाकुंभ कहा जा रहा है, जहां प्रदेश भर से हजारों कर्मचारी एक मंच पर जुटकर अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लेंगे।

कर्मचारियों के मुद्दों पर बनेगी रणनीति

अधिवेशन में लंबे समय से लंबित कर्मचारियों की मांगों को लेकर व्यापक चर्चा होगी। यूनियन नेताओं के मुताबिक अब कर्मचारियों के हक की लड़ाई को निर्णायक मोड़ देने का समय आ गया है। अधिवेशन में कई अहम मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।

ये प्रमुख मांगें रहेंगी केंद्र में

  • समान कार्य – समान वेतन लागू किया जाए
    संविदा कर्मियों का नियमितीकरण
    ऑन ड्यूटी दुर्घटना में 1 करोड़ रुपये मुआवजा
    वेतन पुनरीक्षण समिति का गठन
    पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने की मांग
    OPS को लेकर भी उठेगी जोरदार आवाज
    यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों की सबसे बड़ी मांग पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली है। अधिवेशन में इस मुद्दे पर जोरदार प्रस्ताव लाकर सरकार से इसे जल्द लागू करने की मांग की जाएगी।
  • मांगें नहीं मानी तो होगा बड़ा आंदोलन

यूनियन नेताओं ने साफ कहा है कि यदि कर्मचारियों की जायज मांगों को नजरअंदाज किया गया तो प्रदेश के विद्युत कर्मी और अधिक उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। दुर्ग में होने वाला यह प्रांतीय अधिवेशन कर्मचारियों के हक, सम्मान और भविष्य की लड़ाई का नया अध्याय साबित हो सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button