रायपुर

Hotel Fire : राजधानी के होटल में अचानक आग…! पहले माले तक पहुंचीं लपटें…दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी…यहां देखें VIDEO

अफरा-तफरी का माहौल

रायपुर, 13 मार्च। Hotel Fire : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के होटल रॉयल कैसल में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग होटल के ग्राउंड फ्लोर में बने स्टोर रूम में लगी, जिसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर तक फैलने लगीं। जानकारी के मुताबिक आग की लपटें होटल के पहले माले तक भी दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना Vidhan Sabha Police Station Area Raipur थाना क्षेत्र के अंतर्गत बताई जा रही है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आग बुझाने की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button