10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन सेवा कल से शुरू, परीक्षा संबंधी समस्याओं का मिलेगा समाधान

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 1 मार्च से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। विद्यार्थियों की मदद के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) ने हेल्पलाइन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह हेल्पलाइन 15 फरवरी से सक्रिय होगी, जहां परीक्षा और विषय संबंधी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा।

माशिम की अध्यक्ष रेणु जी. पिल्ले और सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर यह पहल की गई है। विद्यार्थी, शिक्षक और अभिभावक टोल-फ्री नंबर 1800-2334363 पर कॉल करके सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

विषय विशेषज्ञों से मिलेगी मदद

15 फरवरी से 27 फरवरी तक अलग-अलग विषयों जैसे अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और लेखाशास्त्र के विशेषज्ञ विद्यार्थियों की कठिनाइयों को दूर करेंगे। इसके अलावा, रोजाना मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक और शैक्षिक अभिप्रेरक भी उपलब्ध रहेंगे, जो परीक्षा-भय और तनाव से जुड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे।

दूसरा चरण 28 फरवरी से 27 मार्च तक

पहले चरण के बाद 28 फरवरी से 27 मार्च तक हेल्पलाइन का दूसरा चरण संचालित होगा। इस दौरान आगामी परीक्षाओं से जुड़ी शंकाओं का समाधान विषय विशेषज्ञों और मंडल के अधिकारी करेंगे।

Share This Article