
कोरबा: शहर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की एक बड़ी सौगात के रूप में शिवाय हॉस्पिटल “Shivay Hospital,” का रविवार को भव्य शुभारंभ उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी समेत शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शिवाय हॉस्पिटल, न्यू बस स्टैंड, टी.पी. नगर में स्थित, 100-बिस्तरों वाला सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल है। इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण, अनुभवी डॉक्टरों की टीम, डायग्नोस्टिक सुविधाएं और 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है।
Breaking : कोरबा में खुला ऐसा हॉस्पिटल, जहां मिलेंगी महानगर जैसी सुविधाएं… जानिए क्या है खास
संचालक डॉ. दिविक एच. मित्तल, आशीष भावनानी और डॉ. यश मित्तल के अनुसार, हॉस्पिटल का उद्देश्य कोरबा और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को महानगरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज के लिए शहर से बाहर न जाना पड़े। हॉस्पिटल में पारदर्शी बिलिंग, उच्च गुणवत्ता वाली नर्सिंग केयर और आधुनिक तकनीक के साथ सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जो इसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का नया मानक बनाती हैं।
VDO देखें: मंत्री लखन देवांगन ने क्या कहा



