रायपुर

Govt Job : छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान…! यहां देखिए कब होगी ये परीक्षाएं

अक्टूबर में होंगी तीन बड़ी परीक्षाएं

रायपुर, 27 फरवरी। Govt Job : छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा 25 अक्टूबर को होगी। व्याख्याता भर्ती परीक्षा 29 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

बताया गया है कि परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी, प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि और परीक्षा केंद्रों का विवरण जल्द ही व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट चेक करते रहें। इस घोषणा के बाद प्रदेश के हजारों अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है, जो लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button