BreakingFeaturedछत्तीसगढ़राजनीति

सुशासन तिहार से पहले ही सिस्टम उल्टा… कुर्सी बचाने को अफसरों का ‘शीर्षासन’ शुरू

Su-shasan Tihar transfer list पांच राज्यों में चुनाव चल रहे हैं और इसमें प्रदेश के 30 आईएएस-आईपीएस अफसर पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इनमें कई विभागों के सचिव भी शामिल हैं। ऐसे में फिलहाल आईएएस और आईपीएस के प्रभार में होने वाला बदलाव एक महीने के लिए टल गया है।
पहले खबर आई थी कि सत्र के बाद कलेक्टर-एसपी की एक तबादला सूची निकलने वाली है, मगर चुनाव की वजह से यह फाइल से बाहर नहीं आ पाई।
अगले महीने की 4 तारीख को नतीजे आने के बाद ये अफसर लौटेंगे, उसके बाद ही सरकार यह सूची जारी कर सकती है। वैसे भी मई माह में सीएम का सुशासन तिहार शुरू होना है, तो अफसरों की धुकधुकी बढ़ी हुई है।

पिछले सुशासन तिहार में आए प्रकरणों का क्या हुआ, सीएम और मंत्रियों की घोषणाओं का क्या हुआ इसकी मॉनिटरिंग मंत्रालय से हो रही है। ऐसे में जिन जिलों के रिजल्ट कमजोर हैं, वहां अफसरों की अदलाबदली हो सकती है।

फिलहाल सुशासन तिहार में अभी 25 दिन बाकी हैं, मगर जो अफसर इससे प्रभावित होने वाले हैं, वे सुशासन तिहार से पहले शीर्षासन की मुद्रा में आ गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button