Featuredकोरबापुलिससामाजिक

Korba: फ्लोरामैक्स और प्रसाशन का फ्लोरटेस्ट, पीड़ित महिलाओं ने पुलिस पर लगाया ये आरोप, देखे VIDEO 

कोरबा। छत्तीसगढ़ के उर्जाधानी कोरबा में फ्लोरा मैक्स कंपनी में रुपये निवेश कर हजारों महिलाएं सड़क पर आ गई है। बैंक से लोन वापसी का नोटिस मिलने से परेशान महिलाएं तानसेन चौक पर अनशन पर बैठ गई हैं जिससे उनकी सेहत बिगड़ने लगी है। बीती रात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को जबरन एंबुलेंस में बिठाकर अस्पताल ले आई। महिलाओं का कहना है कि इस दौरान उनके साथ अभद्रता भी गई।

 

 

फ्लोरा मैक्स मामला: आदिवासी महिलाओं से ठगी, कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अजजा आयोग ने रिपोर्ट मांगी

फ्लोरा मैक्स कंपनी में बैंकों से लोन लेकर रुपए निवेश करने वाली महिलाओं के सामने विकट स्थिती निर्मित हो गई है। लोन माफी के लिए तानसेन चौक पर बैठी महिलाओं का प्रदर्शन जारी है। पिछले कई दिनों से अनशन पर बैठी महिलाओं की सेहत गिरने लगी है। प्रदर्शन के कारण कई महिलाओं ने बिस्तर पकड़ लिया है,बावजूद इसके उनका अनशन जारी है। इसी कड़ी में बीती रात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को जोर जबरदस्ती एंबुलेंस में बैठाकर मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल ले आई। महिलाओं बताया कि उनके प्रदर्शन का प्रशासन जबरदस्ती दमन करना चाहता है। वे जाना नहीं चाहती थी,बावजूद उनके साथ झूमाझटकी की गई। इस दौरान कुछ महिलाओं को चोट भी लगी है। महिलाओं ने स्पष्ट रुप से कहा,कि जब तक उनका लोन माफ नहीं होता प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

डॉक्टर पत्नी घर में रहती थी अकेले,.पति कार्गो शिप पर करता था काम..एक दिन ऐसा पता चला ‌कांड; पूरा खानदान हैरान

Related Articles

Back to top button