साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप होती है इस तारीख को जन्मीं लड़कियां, ससुराल को भी…

News Power Zone
2 Min Read

न्यूज डेस्क।अंकज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 9 मूलांक होते हैं। इन्हीं में से किसी एक मूलांक में हर जातक का जन्म होता है। हर मूलांक के लोगों में कुछ खासियत होती है। आज हम बात करेंगे मूलांक 2 की लड़कियों की। जानेंगे उनके जीवन और स्वभाव के बारे में। जिन लड़कियों की बर्थ डेट 2, 11, 20 और 29 है, उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की लड़कियां काफी गुणी होती हैं। वह अपने पिता और पति के लिए लकी साबित होती हैं। उनका भाग्य चमका देती है। आइए जानते हैं मूलांक 2 की लड़कियों की कुछ खास बातें।

अच्छी बेटी साबित होती हैं

इस मूलांक की लड़कियां अपने पिता के लिए लकी मानी जाती हैं। ये अपने पिता का नाम रोशन करती हैं। घर परिवार को लेकर बेहद इमोशनल मानी जाती है। अपने पिता की ताकत होती हैं।

पति को करती है बेहद प्यार

मूलांक 2 की लड़कियां अच्छी पत्नी साबित होती हैं। अपने हसबैंड को बेहद प्यार और केयर करती है। जिंदगी में कैसी भी परिस्थितियां क्यों न आए, ये अपने पति का साथ कभी नहीं छोड़ती। पति को करियर में सपोर्ट करती है। ससुराल को स्वर्ग बना देती हैं।

मां लक्ष्मी का रहता है आशीर्वाद

माना जाता है कि जिस घर में मूलांक 2 की लड़की की शादी होती है। वहां धन-धान्य की कमी नहीं होती। इनसें शादी करके पति की किस्मत बदल जाती है। इनके भाग्य का पति को खूब मिलता है।

व्यक्तित्व होता है आकर्षक

मूलांक 2 की लड़कियां जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है। इनका व्यक्तित्व काफी आकर्षक होता है। जिस कारण कोई भी इनकी तरफ खींचा चला आता है। दूसरों के मन को आसानी से जीत लेती हैं।

लव-लाइफ होती है अच्छी

मूलांक 2 की लड़कियां स्वभाव में मेहनती होती हैं। जीवन में काफी आगे बढ़ती है। इनकी लव लाइफ अच्छी रहती है। एक अच्छी लव पार्टनर बनती है। अपने जीवनसाथी की हर बात मानती हैं। पति से बहुत प्यार करने वाली होती हैं।

Share This Article