Korba: गर्ल्स हॉस्टल में फांसी लगाकर बालिका ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

News Power Zone
1 Min Read

कोरबा । गर्ल हॉस्टल में एक बालिका ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मामला सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत रामपुर बालिका गृह का है। जहाँ एक बालिका ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना बालिका गृह के प्रबंधन ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बालिका की उम्र लगभग 16 साल थी। आत्महत्या क्यों की इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

Share This Article