Featuredकोरबाखेलदेश

Korba के चार महिला खिलाड़ियो का हुआ चयन..पूर्वी ,सगुन ,अदिति ,दक्षा ,खेलो इंडिया ताइक्वांडो मे चुनोती देने पहुची बड़ोदरा…

कोरबा,गुजरात के बड़ोदरा शहर के वघोड़िया स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स वडोदरा गुजरात में अस्मिता ताईक्वाडो वोमेंस लीग खेलों इंडिया का आयोजन 20 से 22 सितंबर तक किया जा रहा है।

 

उक़्त प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ की टीम का चयन किया गया था प्रदेश भर के विभिन्न ज़िलो से 35 खिलाड़ी स्पर्धा में हिस्सा लेने बड़ौदारा पहुँचे है ज़िला ताईक्वाडो संघ के सचिव एवम् राष्ट्रीय कोच लोकेश राठौर ने बताया की पूर्वी कवर , सगुंन जांगड़े, अदिति राय, दक्षा चौधरी का चयन छत्तीसगढ़ ताईक्वाडो संघ के द्वारा कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय महिला ताईक्वाडो प्रीतियोगिता में किया ग़या था ये खिलाड़ी अपने अपने वजन समूह में स्वर्ण पदक जीत कर राष्ट्रीय अस्मिता ताईक्वाडो वोमेंस लीग के लिये प्रदेश टीम में जगह बनाई है , पूर्वी कवर कैडेट वर्ग के अंडर 55किलो ग्राम वजन समूह में प्रदेश की तरफ से चुनौती देगी वहीं सगुंन जांगड़े अंडर 59 क़िलो ग्राम वजन कैडेट वर्ग में राज्य की और सेखेल रही है अदिति रॉय 42किलो ग्राम वजन समूह जूनियर वर्ग में एवं दक्षा चौधरी 45 किलो ग्राम वजन समूह में प्रदेश की और से भाग ले रही है प्रदेश दल का नेतृत्व कोच योगेश श्रीवास , आयुष राजपूत कर रहे है सभी खिलाड़ियो के चयन ओर छत्तीसगढ़ ताईक्वाडो संघ के अध्यक्ष टी एस सिंहदेव महासचिव अनिल द्विवेदी ज़िला ताईक्वाडो संघ कोरबा केअध्यक्ष अखिल अग्रवाल बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button