जुआ खेलते श्यामसुन्दर के साथ 4 गिरफ्तार..पुलिस का अवैध कारोबारियों पर प्रहार…

News Power Zone
1 Min Read

बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशानुसार अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के तहत मस्तूरी थाना पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है।

 

थाना प्रभारी ने टीम बनाकर रेड डाली, जिसमें जुआरी मौके से फरार हो गए, लेकिन अपनी मोटरसाइकिलें छोड़कर भागने पर मजबूर हुए। मामले में आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी कोमल भार्गव, श्याम सुंदर राठौर , फेकू राम पंकज, आशीष सिंह चौहान है जिनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article