Fire Incident in BSP : भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा…! ब्लास्ट के बाद आग से दहला परिसर…5 कर्मचारी घायल…यहां देखें VIDEO
जान बचाकर भागे कर्मचारी
दुर्ग, 07 अप्रैल। Fire Incident in BSP : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। प्लांट के पीबीएस-2 यूनिट में टर्बाइन ब्लास्ट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे।
कर्मचारियों ने पीछे से भागकर बचाई जान
आग की चपेट में आने से दो बीएसपी कर्मचारी और तीन ठेका श्रमिक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सभी ने पीछे के रास्ते से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घायलों में एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रबंधन और संबंधित विभाग (Fire Incident in BSP) पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। इस घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी खामियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।



