छत्तीसगढ़

Excise Dept Alert : आबकारी विभाग थोक भांग लाइसेंस जारी करके व्यापारियों को दिया बड़ा मौका…! 15 अप्रैल तक आवेदन…17 को लॉटरी से होगा फैसला…यहां दिए लिंक से कर सकते हैं संपर्क

रायपुर, 01 अप्रैल। Excise Dept Alert : छत्तीसगढ़ में भांग की थोक दुकानों के लाइसेंस के लिए आबकारी विभाग ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। वित्तीय वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए इच्छुक आवेदक 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक (अवकाश दिवसों को छोड़कर) कार्यालयीन समय में आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन निर्धारित प्रपत्र में सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आबकारी आयुक्त कार्यालय, जीएसटी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर में जमा करना अनिवार्य होगा।

विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, आवेदकों का चयन 17 अप्रैल 2026 को दोपहर 3 बजे मैन्युअल लॉटरी सिस्टम के जरिए किया जाएगा। यदि किसी कारणवश तय समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है, तो नई तिथि घोषित कर चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आवेदक कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही सभी दिशा-निर्देश विभाग की आधिकारिक वेबसाइट excise.cg.nic.in पर भी उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button