EOW-ACB raid: शराब घोटाला मामले में रायपुर के करन-ट्रेवल्स के ऑफिस में EOW-ACB की रेड, 2 घंटे जांच में नेताओं-अधिकारियों की विदेश यात्रा से जुड़े दस्तावेज जब्त

News Power Zone
2 Min Read

EOW-ACB raid: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रायपुर में शराब घोटाला केस में ACB-EOW की टीम ने मंगलवार शाम करण ट्रेवल्स गंज थाना इलाके के पिथलिया कॉम्प्लेक्स में छापा मारा है। करन ट्रेवल्स के ऑफिस में करीब 2 घंटे तक दास्तावेजों की जांच की। करन ट्रेवल्स के संचालक पर कांग्रेस कार्यकाल में कैश लेकर कई अधिकारियों और नेताओं के टिकट बनाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि ये टिकट शराब घोटाले के पैसे से बुक किए गए थे।

EOW-ACB raid: दरअसल, शराब घोटाले की जांच के दौरान पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में कई बड़े राजनेताओं, अधिकारियों और संवैधानिक पदों पर रहे व्यक्तियों की विदेश यात्राओं और कश्मीर, तिरुपति, उदयपुर जैसे स्थानों की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई थी। जांच में पता चला कि इन यात्राओं के एयर टिकट और होटल बुकिंग करन ट्रैवल्स के जरिए कराए गए थे। उनका भुगतान कैश में किया गया था। यह भी आरोप है कि यह नकद पैसा शराब घोटाले से जुड़े काले धन से दिया गया था।

EOW-ACB raid: बड़ी मात्रा में दस्तावेज जब्त

ACB-EOW ने मंगलवार को इन्हीं सुरागों के आधार पर करन ट्रैवल्स के ऑफिस पर छापेमारी की। शाम साढ़े चार बजे पहुंची टीम को यहां से बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले हैं। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए कागजात में कई नेताओं और प्रभावशाली व्यक्तियों की ट्रैवल हिस्ट्री है। फिलहाल, EOW के अधिकारी करन ट्रैवल्स के संचालक और उनके बेटे पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ दस्तावेजों में मिले भुगतान, बुकिंग और यात्राओं के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है। टीम कुछ और स्थानों पर भी कार्रवाई कर सकती है।

Share This Article