बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है, जब उन्होंने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं। यह मुठभेड़ गंगालूर के तोड़का जंगल में हुई।
दरअसल, माओवादियों के सूचना पर डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 और सीआरपीएफ 222 बटालियन की टीम गंगालूर के तोड़का व कोरचोली के जंगल रवाना हुई थी। सुरक्षाबलों की ओर से यह ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा था, जिसमें जवानों ने नक्सलियों को मुठभेड़ में कड़ा जवाब दिया।
फिलहाल, इलाके में गोलीबारी जारी है। इस सफलता को सुरक्षाबलों ने अपनी महत्वपूर्ण जीत के रूप में देखा है, जो नक्सल गतिविधियों पर काबू पाने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकती है।












