CG Transfer List : छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में बदली जिम्मेदारियां

News Power Zone
1 Min Read
CG Transfer List

रायपुर, 02 सितंबर। CG Transfer List : छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक तबादलों का सिलसिला जारी है। अब महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग की ओर से कुल 14 अधिकारियों की नई पदस्थापना का आदेश जारी किया गया है।

इन संवर्गों के अधिकारी हुए ट्रांसफर

जारी आदेश के तहत उप संचालक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक संचालक और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी संवर्ग के अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है। तबादले के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जगहों पर अपनी जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव

प्रदेश में लगातार हो रहे प्रशासनिक फेरबदल के बीच महिला एवं बाल विकास विभाग में हुई इन नियुक्तियों को भी अहम माना जा रहा है। 14 अधिकारियों के ट्रांसफर से विभागीय स्तर पर जिम्मेदारियों में बदलाव होगा और संबंधित जिलों में नई पदस्थापना के अनुसार कामकाज आगे बढ़ेगा।

जारी हुआ तबादला आदेश

विभाग ने अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर आदेश जारी कर दिया है। किस अधिकारी का तबादला कहां किया गया है और किसे कौन सी नई जिम्मेदारी मिली है, इसकी पूरी जानकारी जारी आदेश में दी गई है।

Share This Article