Featuredकोरबापुलिससामाजिक

Korba : राइस मिल में हादसा,3 मौत की खबर,मचा हड़कंप

कोरबा-कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लखनपुर बरभाठा में न्यू वैष्णवी राइस मिल में बड़ा हादसा हो गया ।
बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन दीवार ढहने से हुए इस हादसे में मलबे में दबकर 2 से 3 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हादसा होते ही यहां मौजूद कर्मचारियों व आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्र हो गए हैं। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी पहुंच रहे हैं। पुलिस व स्थानीय लोगों के द्वारा राहत एवं बचाव कार्य करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। दो मजदूरों की मौके पर मौत हुई है जबकि एक अन्य के अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ने की खबर है।

Related Articles

Back to top button