Election Breaking: परबतसर नगर पालिका वार्ड 13 में BJP प्रत्याशी कैलाशचन्द्र को सिर्फ 1 वोट मिला। कांग्रेस की हिना खानम को 376 और निर्दलीय रशीद खां को 195 वोट मिले।
जयपुर/परबतसर। Election Breaking: चुनावी मैदान में हार-जीत तो होती रहती है, लेकिन जब किसी प्रत्याशी को पूरे वार्ड में सिर्फ 1 वोट मिले, तो नतीजा अपने आप में चर्चा का विषय बन जाता है। राजस्थान के परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 का चुनाव परिणाम इन दिनों इसी वजह से सुर्खियों में है।
भाजपा प्रत्याशी कैलाशचन्द्र को महज 1 वोट मिला। इसके मुकाबले कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम को 376 वोट और निर्दलीय रशीद खां को 195 वोट मिले। यानी भाजपा प्रत्याशी के खाते में आया एक वोट पूरे चुनावी गणित पर भारी चर्चा छोड़ गया।
घर में ही ‘वोटों की सियासत’!
नतीजे सामने आने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आखिर वह एक वोट किसका था? सियासी गलियारों में चुटकी ली जा रही है कि जब प्रत्याशी को अपने ही घर से भरपूर समर्थन नहीं मिला तो वार्ड की जनता से उम्मीद कैसे पूरी होती?
सोशल मीडिया और स्थानीय चर्चाओं में तो यहां तक कहा जा रहा है कि पत्नी और बच्चों की बात छोड़िए, बीवी और मां-बाप तक का समर्थन भी कांग्रेस के पक्ष में चला गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
एक वोट ने बना दिया चुनावी किस्सा
वार्ड 13 का यह परिणाम अब सिर्फ हार-जीत का आंकड़ा नहीं रह गया है। 376 वोट पाने वाली कांग्रेस प्रत्याशी हिना खानम ने बड़ी बढ़त हासिल की, जबकि 195 वोट के साथ निर्दलीय रशीद खां भी भाजपा प्रत्याशी से कहीं आगे रहे भाजपा प्रत्याशी के खाते में आया सिर्फ 1 वोट अब पूरे इलाके में सवाल बनकर घूम रहा है…
“आखिर वो एक वोट किसने दिया?”और यही एक वोट फिलहाल वार्ड 13 की सबसे बड़ी चुनावी पहेली बना हुआ है।











