जैकलीन फर्नांडिस को ED ने फिर भेजा समन, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में थोड़ी देर में होगी पूछताछ

News Power Zone
2 Min Read

न्यूज डेस्क। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस एक बार फिर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस को ईडी ने 10 जुलाई को पूछताछ के लिए समन भेजा है। जैकलीन को 11 बजे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के हेडक्वार्टर में पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले ईडी ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा था कि सुकेश की ठगी के बारे में जैकलीन फर्नांडिस को पहले से ही सब मालूम था। अबसे थोड़ी देर में ही जैकलीन से पूछताछ की जाएगी।

 

 


ED ने इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश और Jacqueline Fernandez के खिलाफ पहले ही चार्जशीट फाइल कर दी थी। जैकलीन पर आरोप है कि सुकेश ने फोर्टिस के पूर्व हेल्थ केयर प्रमोटर शिविंद्र सिंह की पत्नी अदिति सिंह कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये की जो उगाही की थी, उसमें एक्ट्रेस को भी फायदा मिला था। ईडी जैकलीन से पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है।

जैकलीन ने सुकेश के गिफ्ट की कबूली बात

2021 में दर्ज कराए गए एक बयान के दौरान, जैकलीन फर्नांडिस ने बताया था कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर ने तीन डिजाइनर बैग, जिम पहनने के लिए दो गुच्ची ड्रेस, महंगे जूते, सुपर लग्जरी ब्रांड के ब्रेसलेट, चूड़ियां, रोलेक्स और डायमंड की इयररिंग्स समेत कई गिफ्ट दिए थे। चार्जशीट के मुताबिक, सुकेश ने भी कबूल किया कि जैकलीन से दोस्ती होने के बाद उसने उन्हें करोड़ों के कई गिफ्ट दिए थे।

जैकलीन ने खटखटाया था दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा

 

वहीं, दिसंबर 2023 में जैकलीन फर्नांडिस ने इस केस में अपने खिलाफ FIR रद्द करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जैकलीन ने कहा था कि इसमें उनका कोई हाथ नहीं है। जैकलीन अभी जमानत पर बाहर हैं। इसके अलावा महादेव बेटिंग ऐप केस में भी जैकलीन का नाम सामने आया है।

Share This Article