Featuredक्राइमछत्तीसगढ़पुलिस

DSP ने शादी का झांसा देकर किया रेप,खुद को कुंवारा बताकर युवती को किया प्रपोज.2 बच्चों का है पिता

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में एक DSP (Deputy Superintendent of Police) पर ही रेप का केस हुआ है। दुर्ग जिले के अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी विनोद मिंज के खिलाफ युवती ने शिकायत की है। आरोप है कि, विनोद मिंज ने शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झांसा दिया, फिर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से मुकर गया। मामला पद्मनाभपुर थाना इलाके का है।

पुलिस के मुताबिक, जामुल थाना इलाके की रहने वाले 21 साल की युवती ने बताया कि, डीएसपी से साल 2024 में उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। डीएसपी ने खुद को कुंवारा बताकर शादी के लिए प्रपोज किया।

शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध

जब युवती ने शादी के लिए हामी भर दी, तो डीएसपी उसे साथ ले गए। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शादी का वादा करते रहे। आरोप है कि, कुछ समय बाद युवती ने शादी को लेकर बातें की तो वे बातों को काटने लगे। युवती को शक हुआ तो उसने DSP विनोद के बारे में पता लगाया। इसी बीच युवती को विनोद के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। साथ ही उसके दो बच्चे भी हैं।

विवाद होने पर युवती से की मारपीट

युवती ने बताया कि, जब उसे डीएसपी के शादीशुदा होने की बात पता चली, तब वो उसके पास गई। इस पर दोनों का विवाद हो गया। डीएसपी ने उससे गाली-गलौज और मारपीट भी की। कहा कि, वो बहुत पावरफुल है। यदि शिकायत की तो उसे जान से मरवा देगा। युवती ने फिर थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button