BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

CG Crime: ट्रक से डीजल चोरी कर रहा था गिरोह, पकड़ने पहुंची पुलिस पर हमला, देखें एक्सक्लूसिव VIDEO…

अंबिकापुर। CG Crime: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चारों ने हमला बोल दिया। इस मामले में मख्यप्रदेश के कोतमा क्षेत्र के लोनी गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपू प्रजापति बताया गया है।

 

 

CG Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम को सूचना मिली थी कि मणिपुर थाना क्षेत्र में ट्रक से कुछ लोग डीजल चोरी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान चोरों ने पुलिस पर हमला कर दिया। पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले बड़े गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए।

 

 

CG Crime: मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम दीपू प्रजापति है। बताया जा रहा है कि, दीपू प्रजापति मध्य प्रदेश के कोतमा क्षेत्र के लोनी गिरोह का सदस्य है। सड़क पर खड़े ट्रक से कुछ चोर डीजल चोरी कर रहे थे। इस दौरान चोरों ने पुलिस पर हमला कर दिया और जिसमें आप देख सकते है कि, सड़क पर खड़े ट्रक से कुछ चोर डीजल चोरी कर रहे हैं।

देखें VDO

 

 

बोलेरो वाहन से फरार

 

CG Crime: एक चोर बोलेरो वाहन में आया और चोरों को बैठकर ले गया। इस दौरान पुलिस ने एक को तो गिरफ्तार कर लिया। लेकिन, बाकी मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है।

Related Articles

Back to top button