रायपुर

Refracast के डॉ. अभिषेक पांडे रूस–भारत समिट में छत्तीसगढ़ के एकमात्र प्रतिनिधि…! राष्ट्रपति पुतिन और PM मोदी करेंगे फोरम को संबोधित

द्विपक्षीय व्यापार, लॉजिस्टिक्स और वित्तीय तंत्र पर उच्च-स्तरीय चर्चा होगी

रायपुर, 25 नवंबर। Refracast : छत्तीसगढ़ की औद्योगिक दुनिया के लिए गर्व का अवसर बनते हुए, रेफ्राकास्ट मेटलर्जिकल्स प्रा. लि. के डॉ. अभिषेक पांडे को आगामी रूस–भारत समिट 2025 में आयोजित रूस–इंडिया फोरम में छत्तीसगढ़ का एकमात्र आधिकारिक प्रतिनिधि बनने का सम्मान मिला है। यह उच्च-स्तरीय फोरम 4–5 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होगा, जहाँ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे।

फोरम का आयोजन रूस की प्रमुख संस्था रोस्कॉन्ग्रेस फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है, जिसमें दोनों देशों के शीर्ष सरकारी अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और निवेशक भाग लेंगे।

मुख्य चर्चा के विषय

द्विपक्षीय व्यापार और औद्योगिक सहयोग

लॉजिस्टिक्स, सप्लाई-चेन और वित्तीय तंत्र को मजबूत करना

भारतीय उत्पादों की रूसी बाजारों में उपस्थिति बढ़ाना

निवेश और क्षेत्रीय विकास के नए अवसर

डॉ. पांडे की मौजूदगी को रेफ्राकास्ट मेटलर्जिकल्स की अंतरराष्ट्रीय सहभागिता और विश्वसनीयता के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अक्टूबर 2025 में वे रूस के कालनिनग्राद में हुए त्रि-राष्ट्र व्यापार संवाद और मॉस्को में हुए ब्रिक्स आर्थिक फोरम में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

कंपनी के अनुसार, डॉ. पांडे की भागीदारी से भारत–रूस तकनीकी सहयोग, औद्योगिक निवेश और निर्यात–आयात संबंधों में नए अवसर खुलेंगे। फोरम का सबसे महत्वपूर्ण सत्र ‘प्लेनरी सेशन’ होगा, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी व्यापार, निवेश, कच्चे माल, ऊर्जा और तकनीक से जुड़े उच्च-स्तरीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

रेफ्राकास्ट मेटलर्जिकल्स बीते तीन दशकों से उन्नत धातुकर्म प्रक्रिया, रीसाइक्लिंग और सतत औद्योगिक समाधान प्रदान कर रही है। डॉ. पांडे का चयन न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि छत्तीसगढ़ और भारत के औद्योगिक नवाचार की क्षमता का भी महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button