DMF से शासकीय कॉलेजो की समस्या होगी दूर..कलेक्टर ने प्रस्ताव भेजने का दिए निर्देश…

Desk Reporter
1 Min Read

कोरबा।कलेक्टर ने डीईओ को निर्देशित किया कि जिले के सभी शासकीय महाविद्यालय के प्राचार्यों के साथ बैठक आयोजित कर वहाँ की समस्याओं को चिन्हित कर लिए जाएं और एक प्रस्ताव बनाकर दें ताकि डीएमएफ से वहाँ की व्याप्त समस्याओं का निराकरण किया जा सकें।

 

कलेक्टर अजीत वसंत ने आज समय सीमा की बैठक में कलेक्टर वसंत ने टीएल के संबंधित पत्र, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और अन्य गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने डीएमएफ अन्तर्गत मांगी गई जानकारी प्रस्तुत करने, निरस्त किये गए कार्यों और अप्रारम्भ कार्यों की राशि जमा करने के निर्देश दिए।

Share This Article