Featuredक्राइमछत्तीसगढ़

CG Breaking: 9 वाहन के साथ 1.60 करोड़ का स्क्रैप जब्त, ओडिशा से पूंजीपथरा क्षेत्र ले जाया जा रहा था कबाड़

CG Breaking: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने 9 वाहनों में लोड 140 टन अवैध स्क्रैप को पकड़ा है। इसके साथ ही कुल 1.60 करोड़ रुपए की संपत्ति भी जब्त की गई है। पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा से ट्रक, माजदा और पिकअप में अवैध स्क्रैप (लोहा, टीन, टूटे हुए टुकड़े और मोटर पार्ट्स) लोड करके रायगढ़ जिले के गेरवानी और पूंजीपथरा क्षेत्र में लाया जा रहा है।

CG Breaking: सूचना मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस को हाईवे और अंदरूनी रास्तों पर नाकेबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद, जूटमिल थाना पुलिस ने गढ़उमरिया-ओडिशा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर तीन ट्रकों में लोड लगभग 85 टन स्क्रैप जब्त किया। वहीं, कोतवाली और साइबर थाना पुलिस ने उर्दना के पास नाकेबंदी कर 6 अन्य वाहन पकड़े, जिनमें लगभग 54 टन स्क्रैप पाया गया। वाहन चालकों से स्क्रैप के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई कागजात नहीं दिखा पाए।

 

CG Breaking: पूछताछ में वाहन चालकों ने पुलिस को बताया कि वे स्क्रैप को ओडिशा से रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा और गेरवानी क्षेत्र में ले जा रहे थे। चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होने और स्क्रैप चोरी की संपत्ति होने के शक में, कोतवाली और जूटमिल थाना पुलिस ने उनके खिलाफ अपराध दर्ज किया और कार्रवाई शुरू की।

CG Breaking: स्क्रैप के साथ पकड़े गए आरोपियों में उज्जवल कुमार सिंह, निवासी गया बिहार, मोहम्मद खालिद, निवासी नालंदा बिहार, राणा सिंह, निवासी पिथौरा महासमुंद, मनीराम, निवासी जैजेपुर जिला सक्ती, युधिष्ठिर दास, निवासी अम्बाभौना जिला बरगढ़ ओडिशा, मोहनलाल सारथी, निवासी रेगड़ा रायगढ़, भूषण साह, निवासी बृजराजनगर झारसुगुड़ा ओडिशा, करतार सिंह, निवासी बरगढ़ उड़ीसा और सुभाष कुमार मांझी, निवासी खम्हार जिला अंगुल ओडिशा शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button