Delhi Raipur Flight Diverted : दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग…! विमान में सवार थे भूपेश बघेल और दीपक बैज

News Power Zone
2 Min Read
Delhi-Raipur Flight Diverted

रायपुर, 12 जून। Delhi Raipur Flight Diverted : राजधानी रायपुर में खराब मौसम और कम दृश्यता का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की निर्धारित उड़ान को शुक्रवार रात रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी, जिसके बाद विमान को नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। विमान की नागपुर में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की दिल्ली-रायपुर फ्लाइट रात करीब 9 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी। इसी दौरान राजधानी में मौसम अचानक खराब हो गया। तेज बारिश, बादल और कम विजिबिलिटी के कारण विमान की सुरक्षित लैंडिंग संभव नहीं हो पाई। एहतियात के तौर पर पायलट ने विमान को नागपुर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया।

इस विमान में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी सवार हैं। विमान के नागपुर में सुरक्षित उतरने की जानकारी सामने आई है। मौसम में सुधार होने के बाद फ्लाइट के रायपुर के लिए रवाना होने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इंडिगो एयरलाइंस की ओर से फ्लाइट के दोबारा रवाना होने के समय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई थी। यात्रियों को एयरलाइन की अगली सूचना का इंतजार है।

Share This Article