KORBA: खदान में डीजल चोरी पर दीपका टीआई का प्रहार.. SP ने 6 भेदिये पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड.. कुछ और पर भी गिरेगी गाज!

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा। इधर खदान से डीजल चोरी करने वाले गिरोह पर दीपका टीआई ने ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए नवीन गैंग के 7 लोगो को गिरफ्तार किया है। तो उधर एसपी सिद्दार्थ तिवारी ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

 

कहते है घर भेदी का लंका ढाय.. इस किरदार का निर्वहन 6 पुलिसकर्मी कर रहे थे। उनके संदिग्ध गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सभी एसपी सिद्दार्थ तिवारी ने संस्पेंड कर दिया है।

बता दे कि दीपका पुलिस को एसईसीएल गेवरा खदान के सुरक्षा अधिकारी ने 22 दिसंबर की रात बोलेरो वाहन सीजी 12 बीएल 6960 में डीजल चोरी की जानकारी दी गयी। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बोलेरो को पकड़ने का प्रयास किया गया। लेकिन डीजल चोर गैंग के सदस्य चोरी के डीजल और वाहन सहित मौके से फरार हो गये। इस घटना की जानकारी के बाद एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने डीजल चोर गैंग पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया था। पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर पुरुषोत्तम और नवीन गैंग के 7 आरोपियों को चोरी के डीजल के साथ अरेस्ट किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयुक्त 2 बोलेरो वाहन सहित 2345 लीटर डीजल बरामद कर जब्त किया है।

 

डीजल चोरो को पुलिस का भेद देने वाले इन पुलिसकर्मियों को एसपी ने किया सस्पेंड

डीजल चोर गैंग के खिलाफ इस कार्रवाई में कुछ पुलिस कर्मियों का संदिग्ध आचरण सामने आया था। जांच में पुलिस को पता चला कि साइबर सेल में पदस्थ हेड कांस्टेबल राजेश कंवर, आरक्षक रितेश शर्मा सहित हरदीबाजार थाना में पदस्थ आरक्षक कमल कैवत्र्य, आरक्षक तिलक पटेल, थाना कुसमुुंडा में पदस्थ आरक्षक धीरज पटेल और त्रिलोचन सागर की भूमिका संदिगध पाई गयी। जिस पर एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने सभी पर एक्शन लेते हुए तत्काल प्रभाव से सभी को निलंबित कर दिया हैं।

Share This Article