Death of the Family : सूरजपुर में दर्दनाक हादसा…! एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत…कोयला जलाकर बंद कमरे में सोया था यहां देखें VIDEO

News Power Zone
2 Min Read
Death of the Family
सूरजपुर, 19 फरवरी। Death of the Family : सूरजपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों पति, पत्नी और उनकी 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।

मौत से बचने लड़ भी नहीं पाई

जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर गांव निवासी कवल, उसकी पत्नी कुन्ती और 3 वर्षीय मासूम बच्ची ममता कमरे में सो रहे थे। घर के अन्य सदस्य उनके दो बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोए हुए थे। ठंड से बचने के लिए कवल व उसकी पत्नी ने बंद कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जलाया था, लेकिन सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और उन्हें उठाने की कोशिश की। लेकिन तब-तक कार्बन मोनोऑक्साइड से तीनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। बता दें, जिस घर में यह हादसा हुआ, वहां एक भी रौशनदान या खिड़की नहीं है। इसके चलते गैस के बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। वहीं दूसरी तरफ कोयला जलाने से जहरीली गैस निकलती है, जिससे दम घुटने का खतरा होता है। परिवार में इसे लेकर अज्ञानता के चलते आज तीन लोगों की मौत हो गई।

गांव में मातम

घटना की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम (Death by Ccarbon Monoxide) छा गया है। घर के लोग रो-रोकर बुरे हालात में हैं और पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन और पुलिस घटना की हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके।
Share This Article