छत्तीसगढ़कोरबा

Korba : निगम के जोन अधिकारी व इंजीनियर को बेल, ACB ने कमीशन लेते गिरफ्तार कर भेजा था जेल..

Korba : काम के बदले दाम वसूलने के आरोप में जेल में बंद निगम के एई डीसी सोनकर और सब इंजीनियर देवेंद्र स्वर्णकार को जिला कोर्ट ने बेल दे दिया है। जमानत मिलने के बाद मंगलवार को दोनों अधिकारी जेल से रिहा हो गए है।

बता दें कि नगर निगम कोरबा में ठेकेदारी करने वाले वार्ड क्रमांक-15 ढोड़ी पारा कोरबा निवासी मनक साहू की शिकायत  पर Anti Corruption Bureau ने दर्री जोन कार्यालय में पदस्थ एई डीसी सोनकर और देवेंद्र स्वर्णकार को मंगलवार 18 जून को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों अफसरो जेल भेज दिया गया था। Korba

हाईकोर्ट ने बेल कर दिया था रिजेक्ट

बताते चले कि जेल में बंद दोनों अधिकारियों के बेल को हाईकोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया था। बेल रिजेक्ट होने बाद नए ग्राउंड के आधार पर फिर जिला कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन लगाया था । कोर्ट ने उनके वकील के तर्क को सुनकर जमानत दिया है। Korba

Related Articles

Back to top button