छत्तीसगढ़ के जंगल में मिली पति-पत्नी की लाशः मौके से बैग और शीशी बरामद,ASP बोले चल रही है…

News Power Zone
2 Min Read

कोरबा ।छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के जंगल में शनिवार शाम पति-पत्नी की सड़ी गली लाश मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों दशगात्र कार्यक्रम में गए थे, जिसके बाद से वह लापता थे। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला कटघोरा थाना इलाके के गुरुडुमुड़ा गांव का है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शवों की पहचान आनंदकुंवर अगरिया (55 साल) और पति चरण साय अगरिया (65 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Oभाई के दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे

महिला गांव घरीपखना की निवासी थी और शादी के बाद कोरबा ब्लॉक के ग्राम तिलईडांड के पंडरीपानी में रहती थी। कुछ दिनों पहले महिला के भाई का दशगात्र कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने दोनों पति-पत्नी आए हुए थे।

 

O15 नवंबर से थे लापता

15 नवंबर को दशगात्र कार्यक्रम से वे ग्राम पंडरीपानी के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। लापता होने के 15 दिन बाद शनिवार शाम गुरुडुमुडा के जंगल में सड़ी-गली हालत में दोनों की लाश मिली। जानकारी के मुताबिक दोनों के कोई बच्चे नहीं है।

ग्रामीणों ने जंगल में लाश मिलने की सूचना कटघोरा पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एएसपी यूबीएस चौहान, कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। आसपास के ग्राम पंचायतों के सरपंच और ग्रामीणों से पूछताछ की गई।

Oमौके से बैग और शीशी बरामद

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से पहचान करवाई की गई। दोनों का मोबाइल बंद आ रहा था। घटनास्थल के पास से एक बैग और छोटी बोतल भी बरामद की गई है। प्रथम दृष्टि से सुसाइड का मामला नजर आ रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Share This Article