DA Hike Breaking : सीएम साय की बड़ी घोषणा…! प्रदेश कर्मचारियों को मिलेगा केंद्र के समान DA

News Power Zone
1 Min Read
DA Hike Breaking
रायपुर, 11 जनवरी। DA Hike Breaking : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा की है। इस फैसले से प्रदेश के करीब पांच लाख कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। अब महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के आठवें राज्य सम्मेलन में राज्य सरकार के कर्मचारियों के हित में एक बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। राज्य सरकार के इस निर्णय से कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी होगी और महंगाई के बोझ से कुछ राहत मिलेगी। सरकार की ओर से जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए जाने की संभावना है। कर्मचारियों को एरियर का लाभ मिलेगा या नहीं, इस पर भी स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है। इस फैसले को राज्य सरकार का कर्मचारी हितैषी कदम माना जा रहा है।
Share This Article