रायपुर

Cultural Wellness Centre : रायपुर में स्पा में लूट की जांच ने खोला सेक्स रैकेट का भंडाफोड़…! पुलिस ने जब्त किए मोबाइल और चैट रिकॉर्ड

पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा

रायपुर, 28 अक्टूबर। Cultural Wellness Centre : राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में संचालित Cultural Wellness Centre नामक स्पा सेंटर से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रविवार रात हुए लूटकांड की जांच में यह खुलासा हुआ है कि स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने स्पा सेंटर में घुसकर करीब 1 लाख रुपए से अधिक की नकदी लूट ली थी। घटना के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

लूटकांड की जांच में बड़ा खुलासा

जांच में पता चला कि स्पा में काम करने वाली कुछ लड़कियों की मोबाइल गैलरी और चैट हिस्ट्री में अश्लील बातचीत, ग्राहकों के साथ फोटो शेयर करने और होटल में कमरा बुक करने जैसी जानकारी मिली है। सबसे अहम सुराग स्पा सेंटर के बाहर लगे बोर्ड से मिला। बोर्ड पर लिखे मोबाइल नंबर को जब पुलिस ने जांचा तो पाया कि वही नंबर वॉट्सऐप पर ग्राहकों से बातचीत के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। चैट में होटल न्यू राजेंद्र नगर के कमरे की बुकिंग और स्पेशल पैकेज के नाम पर यौन क्रियाओं से जुड़ी डील्स का उल्लेख मिला। जांच अधिकारियों के अनुसार, ग्राहकों को ‘मसाज पैकेज’ के नाम पर कई विकल्प दिए जाते थे, जिनमें से कुछ ‘स्पेशल सर्विस’ में यौन सेवाएं शामिल थीं। पुलिस ने मौके से कई मोबाइल फोन, चैट स्क्रीनशॉट, डिजिटल डेटा और लेनदेन के दस्तावेज जब्त किए हैं।

स्पा के नाम पर देह व्यापार

बताया जा रहा है कि कुछ लड़कियां स्पा में काम करने के बहाने शहर के विभिन्न होटलों में ग्राहकों से संपर्क करती थीं। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क शहर के बाहर तक फैला हुआ है। न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच तेज़ी से जारी है। कई संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस पूरे रैकेट का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

2 Comments

  1. Howdy are using WordPress for your site platform? I’m new to the blog world
    but I’m trying to get started and set up my own. Do you need any html coding knowledge to make your own blog?
    Any help would be really appreciated!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button