पार्षद आरती अग्रवाल ने किरण सिंह देव से मुलाकात कर पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने की दी शुभकामनाएं, कहा- महिलाओं की भागीदारी….

Desk Reporter
1 Min Read
KIRAN DEV

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 2 साकेत नगर की भाजपा पार्षद, अध्यक्ष-जनभागीदारी समिति, मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज कोरबा एवं भाजपा नेत्री आरती अग्रवाल आज रायपुर पहुंची और नवनिर्वाचित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिली और पुनः प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी। उनके साथ अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे।

सिंह ने आरती अग्रवाल से हालचाल भी पूछा और कहा कि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने अपने वार्ड में किये गए विकास कार्यों की भी जानकारी दी, जिस पर सिंह ने आरती अग्रवाल की प्रशंसा की। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की भी जानकारी आरती अग्रवाल ने सिंह को दी। कोरबा की राजनीति के बारे में भी कुछ देर तक चर्चा हुई।

Share This Article