Congress: भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस को डबल झटका, मिलिंद देवड़ा के बाद इन्होंने दिया इस्तीफा

Desk Reporter
1 Min Read

Congress: नई दिल्ली। कांग्रेस को भारत जोड़ों न्याय यात्रा के पहले दो बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के युवा नेता मिलिंद देवड़ा के बाद असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) के महासचिव अपूर्व भट्टाचार्य ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। भट्टाचार्य ने इस्तीफा के बाद कहा कि, वह पार्टी के कामकाज से संतुष्ट नहीं हैं।

Congress: मीडिया से बात करते हुए अपूर्व भट्टाचार्य ने कहा कि वह असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता पर विश्वास रखते हुए और कुछ परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए वह 2013 में पार्टी में शामिल हुए।

Congress: उन्होंने कहा, कि पार्टी में राजनीतिक दूरदर्शिता का अभाव है, यह सब ध्यान में रखते हुए, मैंने आज एपीसीसी अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

Congress: बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा मुंबई पहुंचने से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के पूर्व सांसद और युवा नेता मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, वे शिंदे शिवसेना में शामिल होंगे।

Share This Article