Alcohol Scandal : शराब घोटाला मामले में ED पहुंची कांग्रेस भवन…भड़के Ex CM भूपेश बघेल ने कहा…?

News Power Zone
2 Min Read
Alcohol Scandal
रायपुर, 08 सितंबर। Alcohol Scandal : राजधानी रायपुर में शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम कांग्रेस भवन पहुंची। इस कार्रवाई के बाद प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। ईडी की मौजूदगी पर कांग्रेस ने तीखा रुख अपनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि, बीजेपी बौखला चुकी है। वह अब लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। भूपेश बघेल ने यह भी आरोप लगाया कि, हर बार जब कांग्रेस का कोई बड़ा कार्यक्रम होता है, उससे पहले ईडी की कार्रवाई शुरू हो जाती है। यह कोई संयोग नहीं, बल्कि सुनियोजित साजिश है। ईडी अब सारी सीमाएं पार कर रही है।”

ईडी की जांच

ईडी की टीम ने आज सुबह रायपुर स्थित कांग्रेस भवन पहुंचकर शराब घोटाले से संबंधित कुछ दस्तावेजों की जांच और पूछताछ की। हालांकि, अभी तक किसी बड़े नेता को नोटिस या समन जारी किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

राजनीतिक माहौल गरमाया

इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। पार्टी ने संकेत दिए हैं कि यदि ईडी की कार्रवाई इसी तरह जारी रही, तो वह सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ईडी ने बीते महीनों में कई अधिकारियों और व्यापारियों से पूछताछ की है। कांग्रेस लगातार इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बता रही है, जबकि बीजेपी इसे कानूनन प्रक्रिया कहती है। रायपुर में ईडी की कार्रवाई ने एक बार फिर राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। जहां कांग्रेस इसे राजनीतिक प्रतिशोध बता रही है, वहीं बीजेपी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। आने वाले दिनों में यह मामला और भी तूल पकड़ सकता है।
Share This Article