कोरबा

Collector Visit : आम के पेड़ के नीचे लगी चौपाल…! कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद…बोले- मैं कलेक्टर हूं, आपकी समस्या सुनने आया हूं

विकास कार्यों के लिए दिए निर्देश

कोरबा, 07 मार्च। Collector Visit : जिले के अंतिम छोर पर बसे आदिवासी बहुल ग्राम नकिया में शनिवार को उस समय अलग माहौल देखने को मिला, जब कलेक्टर Kunal Dudawat अचानक ग्रामीणों के बीच पहुँच गए। आम के पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए कहा, मैं कलेक्टर हूं…आपकी समस्याएं  सुनने आया हूं। कलेक्टर के इस सहज अंदाज से ग्रामीणों ने खुलकर अपनी समस्याएं सामने रखीं।

ग्रामीणों ने राशन, सड़क, बिजली, स्कूल, आंगनबाड़ी, बाजार शेड और आवास जैसी कई मूलभूत जरूरतों को लेकर अपनी मांगें रखीं। कलेक्टर ने सभी मांगों का परीक्षण कर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

सुदूर गांवों का किया दौरा

कलेक्टर ने कोरबा विकासखंड के सुदूरवर्ती ग्राम लेमरू, नकिया और श्यांग का दौरा कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। पीवीटीजी परिवारों के बीच चौपाल लगाकर उन्होंने योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी ली और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

कुछ महिलाओं ने Mahtari Vandan Yojana की राशि खाते में नहीं आने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों को सोमवार को गांव में शिविर लगाकर जांच करने के निर्देश दिए।

विकास कार्यों के लिए दिए निर्देश

ग्रामीणों ने बाजार शेड निर्माण, कोतरा डांड तक सड़क, खराखेत पारा में स्कूल भवन, आंगनबाड़ी, विद्युतीकरण और Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत आवास की मांग रखी। कलेक्टर ने कहा कि जिनका सर्वे नहीं हुआ है वे आवेदन दें, नया लक्ष्य मिलते ही आवास निर्माण शुरू कराया जाएगा।

साथ ही उन्होंने किसानों को खेती के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बोर के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और Krishi Vigyan Kendra के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने लेमरू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर अस्पताल में लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति, पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता और आपातकालीन उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं के संस्थागत प्रसव और हाई-रिस्क मामलों की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने को कहा।

सड़क निर्माण जून तक पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने चिर्रा-श्यांग सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर ठेकेदार को जून तक सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए और कार्य की गति बढ़ाने के लिए अतिरिक्त मजदूर लगाने को कहा।

आवास पूरा करने वाले हितग्राहियों का सम्मान

ग्राम नकिया में Pradhan Mantri Awas Yojana के तहत समय पर घर पूरा करने वाले पहाड़ी कोरवा हितग्राही वीरूराम और शाम कुंवर को कलेक्टर ने सम्मानित भी किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ Dinesh Kumar Nag, सहायक कलेक्टर Kshitij Kumar Gurbhele, एसडीएम Saroj Mahilange सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button