Featuredक्राइमदेशसामाजिक

Sex racket: हैदराबाद के पब में चल रहा था ये गंदा खेल, पुलिस के छापे में पकड़ी गईं 40 युवतियां

हैदराबाद। Sex racket: हैदराबाद के पॉश बंजारा हिल्स इलाके में एक पब से करीब 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 40 महिलाएं शामिल हैं। पब के बारे में पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा और पब को सील कर दिया। पुलिस के मुताबिक 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है जिनमें से आधी महिलाएं हैं।

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) वेंक रमन्ना ने बताया, बीती रात रोड नंबर 3 पर एक पब में छापा मारा गया जहां से 100 पुरुषों और 40 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पब में वे गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल थीं। पब को सील कर दिया गया है। एसीपी ने कहा, कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा पब के मालिक, बाउंडर्स, डीजे ऑपरेटर और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Sex racket: होता था अश्लील डांस

पुलिस ने बताया कि धारा 420, 290 और 294 के तहत भी केस दर्ज किया गया है। उनपर अश्लील गाने बजाने और अश्लील हरकत करने का आरोप है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस पब में अलग-अलग राज्यों की लड़कियों को रखा जाता था और पुरुष ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उनसे अश्लील डांस करवाया जाता था। यही करके पब के मालिक बड़ा मुनाफा कमाते थे। इससे पहले पुलिस ने तेलंगाना की राजधानी में जुबली हिल्स इलाके के बेबीलोन और शेरलिंगमपल्ली का कोरम क्लब में छापा मारा था, यहां से पुलिस ने कई गिरफ्तारियां की थीं।

Related Articles

Back to top button