Collector Action : कोरबा पॉलिटेक्निक में अव्यवस्थाओं का खुलासा…! कलेक्टर कुणाल दुदावत नाराज़…3 दिन में सुधार के निर्देश
औचक निरीक्षण में खुली पोल, लैब में बंद पड़े कंप्यूटर, सफाई बदहाल
कोरबा, 24 अप्रैल। Collector Action : कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, Korba का औचक निरीक्षण कर संस्थान की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा में सुधार के सख्त निर्देश दिए।

सबसे बड़ी लापरवाही लैब सुविधाओं में देखने को मिली, जहां इलेक्ट्रिकल लैब में छात्रों को नियमित प्रैक्टिकल नहीं कराया जा रहा था। वहीं प्रोसेस इंस्ट्रुमेंटेशन लैब में वर्ष 2024 में खरीदे गए 19 कंप्यूटरों में से 14 कंप्यूटर अब तक उपयोग में नहीं लाए गए थे। कलेक्टर ने इन्हें तीन दिनों के भीतर चालू करने के निर्देश दिए।
प्रशासनिक व्यवस्था भी सवालों के घेरे में रही। उपस्थिति रजिस्टर और अभिलेखों की जानकारी सही ढंग से उपलब्ध नहीं कराई जा सकी। इस पर कलेक्टर ने रिकॉर्ड प्रबंधन को दुरुस्त करने के आदेश दिए।
कैंपस की साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं पाई गई। परिसर में फैली अव्यवस्था पर कलेक्टर ने तुरंत सफाई सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही स्टाफ कक्षों पर नेम प्लेट और कार्य-विभाजन की जानकारी न होने पर तीन दिन में व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान धीमी गति से चल रहे PWD कार्यों पर भी नाराजगी जताते (Collector Action) हुए संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर Kunal Dudawat ने कहा कि तकनीकी संस्थानों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और आधुनिक सुविधाएं अनिवार्य हैं। उन्होंने कॉलेज को इंडस्ट्री-रेडी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।



