BreakingFeaturedक्राइमछत्तीसगढ़

Breaking : ज्वेलरी शॉप की महिला कर्मचारी से गहने लेकर भागे नकाबपोश बदमाश..आरोपियों की तलाश जारी…

न्यूज डेस्क। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर चौक में स्थित ओम ज्वेलर्स में लूट की वारदात हुई है। कर्मचारी युवती से बदमाश ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए। ज्वेलरी की कीमत करीब 20 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। SP और पुलिस अधिकारियों की टीम देर रात मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दुकान के स्टाफ हर दिन की तरह दुकान की ज्वेलरी लेकर अपने घर में सुरक्षित रखने जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो लोग लाखों की ज्वेलरी लूट कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब साढ़े 9 बजे की है।

 

ज्वेलरी दुकान के संचालक नटवर अग्रवाल ने बताया कि, रोज की तरह स्टाफ की दो लड़कियां सोने-चांदी के गहने लेकर घर जा रही थी। इसी दौरान दो बदमाश बाइक पर आए। लड़की को धक्का दिया और थैला छीनकर भाग गए। आरोपियों के चेहरे ढके हुए थे।

शहर में की गई नाकेबंदी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई। SP दिव्यांग पटेल के निर्देश पर शहर के आने जाने-वाले हर रास्ते पर नाकेबंदी कर दी गई। सभी बाहरी रास्ते में लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाले जा रहे- एसपी

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। कुछ सुराग जरूर मिले हैं। ज्वेलरी लूटने वाले बाइक सवार बदमाशों की पतासाजी की जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button