कोरबा

Cobra Rescue : बाकी मोंगरा में आधी रात कोबरा का रेस्क्यू…! 11 घंटे दहशत में रहा परिवार…यहां देखें Video

धान के बोरों के बीच छुपा था मौत का साया

कोरबा, 03 फरवरी। Cobra Rescue : बाकी मोंगरा क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक उग्र कोबरा सांप आधी रात एक घर में घुस आया। पटेल परिवार पिछले 11 घंटे तक दहशत के साए में जीता रहा। सांप घर की कोठी में रखे धान के बोरों के बीच छुपकर बैठा हुआ था, जिससे परिवार घर के अंदर जाने से भी डर रहा था।

परिवार ने पहले खुद सांप को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहा। इसके बाद 112 को कॉल किया गया, मगर तब तक सांप घर के किसी कोने में छुप चुका था। रात होने के कारण डर और बढ़ गया।

आधी रात फिर दिखा कोबरा, कांप उठा परिवार

कुछ घंटे बाद जब परिवार ने उसी कमरे में दोबारा प्रवेश किया, तो कोबरा को देखकर सभी के होश उड़ गए। घबराए परिवार ने रात करीब 10:30 बजे वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर जितेंद्र सारथी को सूचना दी।

उग्र अवस्था में था नाग, लापरवाही हो सकती थी जानलेवा

सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी कोरबा से बाकी मोंगरा पहुंचे। जिस जगह कोबरा छुपा था, वहां रखा सामान हटाया गया।
रेस्क्यू के दौरान कोबरा अत्यंत उग्र अवस्था में था और किसी भी तरह की चूक जानलेवा साबित हो सकती थी।

सुरक्षित रेस्क्यू, परिवार ने ली राहत की सांस

वन्यजीव रेस्क्यू प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए बेहद सावधानी और कुशलता से कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़कर थैले में डाला गया। रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

परिवार के सदस्यों ने कहा, हम जीवन भर रेस्क्यू टीम और जितेंद्र सारथी को नहीं भूलेंगे। उन्होंने हमें बहुत बड़ी मुसीबत से बचाया।

जंगल में छोड़ा गया कोबरा

रेस्क्यू के बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

रेस्क्यूअर की अपील

जितेंद्र सारथी ने लोगों से अपील की, घर में सांप दिखने पर घबराएं नहीं, हिम्मत से काम लें और तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें। रेस्क्यू हेल्पलाइन नंबर: 8817534455

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button