रायपुर, 17 जनवरी। Child Dies in Septic Tank : रायपुर में लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली। राजधानी के मोवा थाना क्षेत्र में मकान मालिक की घोर लापरवाही के चलते चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हफ्ते भर पहले सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए घर के आंगन में गड्ढा खोदवाया गया था, जिसे बाद में खुला छोड़ दिया गया।












