Featuredकोरबापुलिससामाजिक

Korba: गन्दी नियत रखता था दरिंदा, अपहरण कर जंगल में ले जाकर करने वाला था हैवानियत..SP  की रणनीति से बालिका की सकुशल बरामदगी, किडनैपर को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

कोरबा। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 21 जून की रात एक नाबालिग बालिका के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

 


पुलिस को सूचना मिली थी अज्ञात व्यक्ति ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया था। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 368/25, धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान पोड़ीबहार निवारी दशरथ सिदार (19 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने देर रात उसे कपड़े और पैसे लेकर भागते समय हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पीड़िता पर गलत नीयत थी, जिसके चलते उसने बालिका का अपहरण कर दादर जंगल की ओर ले गया। पुलिस का दबाव बढ़ने पर उसने बालिका को जंगल में छोड़ दिया। आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डनसेना, एसआई महासिंह ध्रुवे, एएसआई दुर्गेश राठौर, आरक्षक योगेश राजपूत, संजय चंद्रा, संदीप भगत, जितेंद्र सोनी और महिला आरक्षक रेहाना फातिमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button