BreakingFeaturedकोरबाक्राइमपुलिस

Korba Breaking: SP की सख्ती को चुनौती! नो-एंट्री में घुसा रेत से भरा ट्रैक्टर, ट्रैफिक पुलिस ने रोका… अब कार्रवाई होगी या छूट जाएगा?

कोरबा। Korba Sand Loaded Tractor शहर में अवैध रेत परिवहन पर लगातार सख्ती के दावों के बीच एक रेत से लदा ट्रैक्टर नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश करता दिखाई दिया। मौके पर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैक्टर को रोक लिया। घटना की तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें ट्रैक्टर पुलिस की मौजूदगी में खड़ा नजर आ रहा है।

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि क्या इस मामले में मोटर व्हीकल एक्ट और खनिज नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी या मामला केवल पूछताछ तक सीमित रहेगा। फिलहाल संबंधित विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

अब सभी की नजर इस बात पर है कि नियमों के उल्लंघन और यदि अवैध परिवहन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।

Related Articles

Back to top button