कोरबा

CGPSC ने जारी किया फाइनल रिजल्ट…! कोरबा की बेटी एंजेल बनीं सिविल जज…जिले में खुशी की लहर…57 पदों पर नियुक्ति

मेरिट सूची में महिलाओं का दबदबा

रायपुर/कोरबा, 22 फरवरी। CGPSC : कोरबा की बेटी एंजेल सिंह का चयन सिविल जज (व्यवहार न्यायाधीश, कनिष्ठ श्रेणी) के पद पर हुआ है। न्यायिक सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने वाली एंजेल सिंह, कोरबा जिले के वरिष्ठ पत्रकार रवि पी. सिंह तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, बालको की सेवानिवृत्त प्राचार्या श्रीमती रत्नप्रभा सिंह (निवासी दुरपा रोड, कोरबा) की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है तथा बधाइयों का सिलसिला जारी है।

57 पदों के लिए जारी हुआ अंतिम चयन परिणाम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शनिवार को व्यवहार न्यायाधीश (कनिष्ठ श्रेणी) परीक्षा 2024 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने 183 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया था। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।

अंतिम परिणाम में टॉप-2 स्थान पर महिलाओं ने बाजी मारी।

  • अंजुम आरा – प्रथम स्थान
  • शिवांगी तिवारी – द्वितीय स्थान
  • आयुष चौरसिया – तृतीय स्थान

आयोग ने मुख्य सूची के साथ अनुपूरक सूची भी जारी की है, जिसका उपयोग भविष्य में रिक्तियों की स्थिति में किया जाएगा।

बहु-स्तरीय रही चयन प्रक्रिया

यह भर्ती प्रक्रिया शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत 57 पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की गई थी।

  • मुख्य परीक्षा: 21 दिसंबर 2025
  • मुख्य परीक्षा परिणाम: 22 जनवरी
  • साक्षात्कार: 10 से 20 फरवरी

आयोग के अनुसार, साक्षात्कार प्रक्रिया के दौरान कोई भी अभ्यर्थी अनुपस्थित या अयोग्य नहीं पाया गया।

इन अभ्यर्थियों को मिली सफलता

अंजुम आरा, शिवांगी तिवारी, आयुष चौरसिया, अगन कुमार डहाके, एकांश अग्रवाल, शुभम नामदेव, आर्यमान सिंह रघुवंशी, कार्तिकी अवंतिका, अपेक्षा सिंघई, शक्ति चतुर्वेदी, सिमरप्रीत सलूजा, दीपांशी जैन, कुसुमांजलि सिन्हा, अंकित नंदे, हिमालय रवि, रौशन कुमार पाठक, तृप्ति अग्रवाल, प्रतीक कांत, अभिनव अग्रवाल, हृशिता अग्रवाल, दुर्गेश नंदिनी मरावी, शुभम राठौर, सृष्टि सोनकला, नागेंद्र सिंह, लीजा पाल, प्रज्ञा वैष्णव, श्रेया औरमलिया, दीपक कुमार चंद्राकर, यशवंत देवांगन, ऋचा रेनी तिग्गा, समृद्धि जोशी, सौरभ कुमार तरार, राशि कांकरवाल, ज्योति शर्मा, अंजू पठारे, सीमा तांडे, राहुल कुमार निराला, दीक्षा किंडो, प्रिया सोमावार, कोमल कृति उरांव, आकांशा खेस्स पन्ना, मेघा पलेशवर, शिवानी डहरिया, तेशांक ध्रुव, प्रथमेंद्र हिडको, दीपल अजगले, हेमंत प्रसाद, रितु नेताम, यश मौर्य, अपूर्वा मरकाम, करन शाह खुशरो, स्वाति पैंकरा, एडविना एक्का, एंजेल सिंह और चंद्र भूषण पासवान सहित अन्य अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। एंजेल सिंह की सफलता ने कोरबा जिले को गौरवान्वित किया है और युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button