Featuredछत्तीसगढ़पुलिस

छत्तीसगढ़ में जनता अपराधों से परेशान, पुलिस स्ट्रैटेजी बनाने की जगह थाने का कर रही शुद्धीकरण..क्या दीपका थाने को भी पूजा पाठ की दरकार…

रायपुर/ कोरबा। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ माह में लगातार अपराधों में वृद्धि हुई है. इस बीच राजधानी रायपुर के तेलीबंधा थाने से आश्चर्यजनक वीडियो सामने आया है, जहां बढ़ते हुए अपराध को रोकने लिए पुलिस कर्मी थाने का शुद्धिकरण कर रहे हैं. अब बात अगर पॉवर हब कहे जाने वाले कोरबा की जाए तो दीपका थाने में एक क बाद चार सुपरकॉप का सस्पेंशन हुआ तो क्या यहाँ भी पूजा पाठ की दरकार है।

तेलीबांधा थाना इलाके में ही एक हफ्ते में 2 हत्याएं हो चुकी हैं, जिसके बाद कोई ठोस कदम उठाने से पहले पुलिस थाने का शुद्धिकरण करा रही है. आम जनता सरकार और प्रशासन से उम्मीद करती है कि उनकी समस्या का समाधान निकालने के लिए स्ट्रैटेजी बनाई जाएगी, ना कि पूजा पाठ के भरोसे बैठा जाएगा. भगवान भरोसे ही रहना है तो पुलिस महकमे की क्या जरुरत, मंदिर, मस्जिद है ही.

 

बता दें कि कुछ दिन पहले तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक युवक की मोबाइल लुटेरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

उसके पहले एक प्रेमी ने लड़की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके पहले थाना क्षेत्र में गैंगस्टर अमन साहू गैंग के गुर्गों ने फायरिंग करवाई थी। एक के बाद एक अपराध के चलते पूजा-पाठ करवाया गया है।

Related Articles

Back to top button