Breaking : पुलिस का भिलाई खुर्सीपार में छापा..पुलिस की टीम ने 5 लोगों को घर से उठाया, हड़कंप

News Power Zone
1 Min Read

बलौदाबाजार/भिलाई। Balodabazar violence: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद फिर से बलौदाबाजार पुलिस ने भिलाई में कई घरों में छापेमारी की। पुलिस ने खुर्सीपार क्षेत्र में रहने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पांचों आरोपी हिंसा की घटना में शामिल थे। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Balodabazar violence जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार एएसपी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में करीब 12 पुलिस की गाड़ियां भिलाई पहुंची थी। भिलाई पहुंचते ही दुर्ग पुलिस ी मदद से खुर्सीपार थाना क्षेत्र से लोकल पुलिस बल लेने के बाद बलौदा बाजार पुलिस सीधे खुर्सीपार के मिलावटपारा क्षेत्र में पहुंची।

 

Balodabazar violence: यहां पुलिस ने योगेश नौरंगे, दिनेश बांधे, हेमंत खूंटे, अविनाथ खूंटे और लक्ष्ममण सोनवानी को उनके घर से छापेमारी करके गिरफ्तार किया। इस दौरान वहां लोगों ने पुलिस के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश की, लेकिन इतनी बड़ी संख्या पुलिस बल पहुंचा था कि कोई कुछ नहीं कर सका।

Share This Article