CG Politics: विष्णु देव साय कैबिनेट की अहम बैठक कल, बजट सत्र की तैयारियों सहित कई मुद्दों पर चर्चा

Desk Reporter
1 Min Read

रायपुर। CG Politics: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार 17 जनवरी को शाम 5 बजे मंत्रालय महानदी भवन, में मंत्रिपरिषद की बैठक अहम आयोजित की गई है। जानकारी के अनुसार बैठक में अगले माह 5 फरवरी से शुरु होने वाले विधानसभा के बजट सत्र को लेकर महत्वपूर्व चर्चा हो सकती है।

CG Politics: सूत्रों के अनुसार कैबिनेट की बैठक में बजट सत्र की तैयारियों से इतर 20 व 21 जनवरी को नव निर्वाचित विधायकों के लिए प्रबोधन कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी। कार्यक्रम के पहले दिन अध्यक्ष लोकसभा ओम बिरला शुभारंभ कर मार्गदर्शन देंगे। प्रबोधन कार्यक्रम के पहले दिन को तृतीय सत्र में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

CG Politics: प्रबोधन में दूसरे दिन 21 जनवरी को गृहमंत्री, अमित शाह, पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, विधायक व पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक भी सदस्यों को संबोधित करेंगे।

CG Politics: अलग.अलग सत्रों में होने वाले इन कार्यक्रमों में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, उपमुख्यमंत्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, संसदीय कार्यमंत्री बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री एवं विधायक तथा विधान सभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित रहेंगे।

Share This Article