
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व विधायक और संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। भाजपा प्रदेश प्रभारी किरण सिंह देव ने पैकरा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
दरअसल, हाल ही में बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुए, जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। हीरामुनि निकुंज जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, जबकि धीरज सिंह देव उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
चुनाव शुरू होने से पहले ही भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी थी, लेकिन भूतपूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने बागी होने की भूमिका निभाई और अध्यक्ष की उन्होंने दावेदारी की, जिस पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा।