Featuredछत्तीसगढ़राजनीति

CG Politics: 26 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे सचिन पायलट, जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी होने की अटकलें

CG Politics: रायपुर। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट 26 नवंबर को दो दिन के दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। पायलट के दौरे के पहले जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी होने की अटकलें फिर तेज हो गईं हैं। दो दिन के प्रवास में सचिन पायलट प्रदेशभर में चल रहे SIR अभियान की समीक्षा करेंगे और संविधान बचाओ दिवस से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

CG Politics: सचिन पायलट 26 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे, जहां से सीधे धमतरी के लिए रवाना होंगे। धमतरी में वे संविधान बचाओ दिवस के आयोजन में शामिल होंगे और इसके बाद SIR अभियान की समीक्षा बैठक लेंगे।

CG Politics: धमतरी के कार्यक्रमों के बाद पायलट कांकेर जाएंगे, जहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक होगी। कांकेर से पायलट देर शाम जगदलपुर पहुंचेंगे। यहां वे अगले दिन यानी 27 नवंबर को SIR अभियान की विस्तृत समीक्षा करेंगे और मीडिया से भी रूबरू होंगे। शाम को दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button